फोटो
मण्डला। मण्डला जिले के लोक सभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से बनाया भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे और यहां पर भर्ती मरीजों को फल बिस्कुट और दूध बांटा है वहीं भाजपा कार्यालय व सांसद कार्यलय में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। वहीं उनकी पत्नि श्रीमति सावित्री कुलस्ते ने गृह ग्राम बरबटी में प्रात: समय तिलक वंदन करते हुये आरती उतारी और दीर्घायु और स्वस्थ रहने की मां नर्मदा से कामना की। बता दे कि भाजपा की राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में जाने और पहचाने जाने वाले श्री कुलस्ते किसी पहचान के मोहताज नहीं है संसदीय सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन 1993 के बाद सदस्य, पंचायत बोर्ड जिला मंडला 1996, 11 वीं लोक सभा के लिए निर्वाचि 1996-97, सदस्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति सदस्य, विदेश मामलों संबंधी स्थायी समिति 1998, 12 वीं लोक सभा के लिए पुन: निर्वाचित दूसरा कार्यकाल, 1998-99 सदस्य, विदेश मामलों संबंधी स्थायी समिति और इसकी उप-समिति, सदस्य संविधान अनुसूचित जनजाति, आदेश संशोधन, विधेयक 1996 पर प्रवर समिति सदस्य, परामर्शदात्री समिति, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय 1999 में 13 वीं लोक सभा के लिए पुन: निर्वाचित तीसरा कार्यकाल अक्टूबर- नवंबर 1999 केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री 22 नवम्बर 1999 मई 2004 केंद्रीय राज्य मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय 2004, 14 वीं लोक सभा के लिए पुन: निर्वाचित चौथी बार, 2004- 2009 सदस्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति सदस्य, कोयला और इस्पात संबंधी समिति, सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य, अप्रैल 2012 2014 राज्य सभा के लिए निर्वाचित, मई 2012 सदस्य, सामाजिक न्याय और अधिकारिता समिति मई 2012 सदस्य, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति अगस्त 2012 सदस्य शहरी विकास संबंधी स्थायी समिति 2013 सदस्य, ग्रामीण विकास संबंधी स्थायी समिति मई 2014-16 वीं लोक सभा के लिए पुन: निर्वाचित 5 वीं बार, 14 अगस्त 2014, 5 जुलाई 2016 अध्यक्ष, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति 1 सितम्बर 2014, 5 जुलाई 2016 सदस्य कोयला और इस्पात संबंधी स्थायी समिति सदस्य, परामर्शदात्री समिति, नागरिक उड्डयन मंत्रालय 29 जनवरी 2015- 5 जुलाई सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति 5 जुलाई 2016, 3 सितंबर 2017 केंद्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 1 सितम्बर 2017-25 मई 2019 सदस्य, मानव संसाधन विकास संबंधी स्थायी समिति 1 सितम्बर 2017-25 मई 2019 सदस्य, सामाजिक न्याय और अधिकारिता संबंधी स्थायी समिति, मई 2019-17 वीं लोक सभा के लिए पुन: निर्वाचित छठी बार, 30 मई 2019 से केंद्रीय राज्य मंत्री इस्पात मंत्रालय 7 जुलाई 2021 से आगे केंद्रीय राज्य मंत्री ग्रामीण विकास मंत्रालय समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु कार्य करनाय अनेक समितियों का गठन कर आदिवासियों को अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों को जीवित रखने हेतु प्रोत्साहित करनाय शैक्षणिक इकाइयों का संस्थापक एवं संगठनकर्ताय समाज के कमजोर वर्गों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना आदिवासियों के उत्थान एवं शिक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु बबलिया विकास खंड की स्थापना करना। विशेष रुचियाँ शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और मनोरंजन कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल खेल और क्लब तीरंदाजी, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल में विश्वविद्यालय और राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व भ्रमण किये गए देश भूटान, क्यूबा, जर्मनी, नेपाल, नीदरलैंड और यूके अन्य सूचना अध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद मध्य प्रदेश 1980 सदस्य, 1990 से प्रदेश कार्य समिति, मध्य प्रदेश महासचिव प्रभारी, भाजपा एसटी सेल, 1993 राष्ट्रीय सचिव प्रभारी, भाजपा एसटी सेल 1996, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, दिल्ली 1996 अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, मध्य प्रदेश 2000 राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, 2004 और 2010 दो कार्यकाल, महासचिव भाजपा मध्य प्रदेश 2006-2010 दो कार्यकाल और संरक्षक 1998 से अखिल भारतीय गोंड संघ रहें हैं।







