Digital marketing for news publishers

Home » Latest News » मंत्री सम्पतियां उईके के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया योग, बताया महत्व

मंत्री सम्पतियां उईके के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया योग, बताया महत्व

Trending Photos

मण्डला। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और भव्यता के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित से किया गया। साथ ही बैशाखू नंदा ने भारत माता को समर्पित हे जन्मभूमि, हे कर्मभूमि भारत संगीत से कार्यक्रम की शुरुआत की पश्चात योग शिक्षक प्रमोद दुबे, डॉ. सीमा भवेदी, डॉ. प्रियंका धुर्वे, रुबीना सिंग ने योग से होने वाले लाभ बताते हुए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को योग व प्रणायाम कराया। इस अवसर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को योग के महत्व के बारे में बताया। वही भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि यह हमारे गौरव का विषय है मां भारती के आचार्यों व ऋषियों ने योग के इस विधा को कायम रखा है जो आज पूरा विश्व उसे स्वीकार कर रहा है। योग आज के समय में शरीर को स्वस्थ रखने और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। वही योग दिवस प्रभारी जिला संयोजक अखिल सिहारे ने कार्यक्रम के संबंध में बताया कि प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले के प्रत्येक मंडल में योग दिवस का आयोजन किया गया। योग दिवस के अवसर पर डॉ संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रोचीराम गुरवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता विनय मिश्रा, नगर अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत, जिला उपाध्यक्ष पारस असरानी, सासंद प्रतिनिधि जयदत्त झा, शैलेश मिश्रा, प्रवीण तिवारी, मयंक विश्वकर्मा, इशांक साहू, नरेश कछवाहा, चंद्रशेखर निखारे, अंकित चौरसिया, रवि सोनवानी, नरेश सिंधिया, सुधीर मिश्रा, बसंत चौधरी सहित महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू कछवाहा, शशि पटेल, शिखा श्रीवास्तव, अनीता तिवारी, उमा यादव के साथ भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम पश्चात योग दिवस पर नेहरू स्मारक स्थित न्यायाधीश आवासीय परिसर में जिला भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

advertisment

Digital marketing for news publishers
What is the capital city of France?