Digital marketing for news publishers

Home » Latest News » मंडला : पानी लेने गए व्यक्ति की कुएं में गिरने से हुई मौत: पिंडरई चौकी क्षेत्र की घटना

मंडला : पानी लेने गए व्यक्ति की कुएं में गिरने से हुई मौत: पिंडरई चौकी क्षेत्र की घटना

Trending Photos

मंडला जिले की पिंडरई चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक का नाम अशोक कुमार उइके (53) पिता देवसिंह निवासी ग्राम सुन्हेरा बताया गया है। मृतक लम्बे समय से मिर्गी का मरीज था। घटना के वक्त वह अपने घर के पीछे खेत में बने कुएं से पानी लेने गया था। उसी दौरान वह कुएं में गिर गया और जब तक मदद पहुंचती तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पिंडरई पुलिस मौके पर पहुँच गई। शव को कुएं से बाहर निकाल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 

पिंडरई चौकी प्रभारी राजकुमार हिरकने ने बताया कि अशोक कुमार उइके अपने घर के पीछे खेत में बने कुएं से पानी लेने गया था। उस वक्त घर में उसकी दो बेटियां थी। उन्हें कुएं में कुछ गिरने की आवाज आई, तो वे दौड़कर कुएं के नजदीक पहुंची। वहां उन्हें उनके पिता नजर नहीं आये। मृतक की बेटी ने बताया कि उसके पिता को करीब 15 साल से मिर्गी की शिकायत थी।

पिंडरई पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकला और पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। साथ ही मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

advertisment

Digital marketing for news publishers
What is the capital city of France?