Digital marketing for news publishers

Home » Latest News » सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा में देश भक्तों का दिखा कारवां

सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा में देश भक्तों का दिखा कारवां

Trending Photos


मण्डला। नगर के लालीपुर चौराहा से भव्य आर्कषक तिरंगा यात्रा निकाली गई सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए जमकर जय भारत माता जय हिंद के नारे लगाये महिला पुरूष और बच्चे तिंरगा हाथ में लेकर यात्रा में शामिल हुए। यहां पर भारत माता का चलचित्र रथ में सवार दिखा इसी के साथ अन्य झांकियों ने लोंगों का मन मोह लिया। स्काउट गाईड के बच्चों ने अनुशासन तरीके से क्रमबद्ध दिखे वहीं सीआरपीएफ 148 जवान भी तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। तिंरगा यात्रा का नगर के अनेक स्थानों में स्वागत किया गया। देश भक्ति के मनमोहक गानों ने तिरंगा यात्रा में उत्साह भर दिया। लालीपुर चौराहा से तिरंगा यात्रा बस स्टैंड चिलमन चौक होते हुए उदय चौक पहुंची जहां पर पुलिस जवानों ने बैंड की धुन पर राष्ट्रगान कराया और हजारों लोगो ने एक साथ राष्ट्रगान किया। बैंड, आतिशबाजी, मनमोहक झांकियों के साथ पैदल मार्च निकली तिरंगा यात्रा का स्थानीय व्यापारी सहित महिलाओं ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। शामिल जनों ने देश भक्ति के लिए अभिव्यक्ति दी यात्रा का पुष्प वर्षा से जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा में विशाल जनसमूह भारत माता की जय और वंदे मातरम् का उदघोष करते हुए हाथों में तिरंगा लहराते हुए यात्रा को अभूतपूर्व, अविस्मरणीय रूप दिया। यात्रा का समापन स्थानीय उदय चौक में सारे जहां से अच्छा राष्ट्रगान जन गण मन के साथ किया गया। देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर तीनों सेनाओं में शामिल सैनिकों के पराक्रम का अभिवादन कर आभार व्यक्त करते हुये तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। यहां पर जमकर अतिशबाजी भी की गई देश भक्ति का युवाओं में उत्साह दिखाई दिया सर्व समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को वृहद रूप से किया गया। शाम 4:30 पर कार्यक्रम स्थल पर एकत्रीकरण हुआ। वहीं वाहनों की पार्किंग सरस्वती स्कूल में की गई। तिरंगा यात्रा के दौरान नगर के चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं रानी अवंती बाई, पं. दीनदयाल एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के साथ शहीद उदय चंद की प्रतिमा पर फूल वर्षा की गई। सर्व समाज के इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश की सेना का सम्मान और हौसला अफजाई रहा है। आतंकवाद के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं ने शौर्य पराक्रम और साहस का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है जिससे यह ऑपरेशन सिंदूर सफल हुआ है। इसके लिए देशभर में सैनिकों के सम्मान के साथ अभिवादन किया जा रहा है। शनिवार को भारत माता की जय और वंदे मातरम के उदघोष करते हुए हाथों में तिरंगा ध्वज लिए नगर की सडक़ों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। राष्ट्रीय सुरक्षा नागरिकों के आह्वान पर इस यात्रा में सर्वसमाज के नागरिक, देशभक्त, गणमान्य जन, मातृशक्ति, बुद्धि जीवी, भूतपूर्व सैनिक, स्काउट गाइड, सीआरपीएफ 148वीं बटालियन, एनसीसी, खिलाड़ी, समाजसेवी,वर्ग बड़ी संख्या में सहभागी बने। इस तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री श्रीमति सम्पतियां उईके पहुंची और उन्होंने पूरी यात्रा में अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए लोगों का उत्साह वर्धन किया। वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री और जिले के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भी पहुंचे तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा के इस अद्भुत आयोजन में आप सभी की उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा मिली है। वहीं इस कार्यक्रम में संत समाज ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

advertisment

Digital marketing for news publishers
What is the capital city of France?