
hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: Night;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 253.22806;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;
मण्डला। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता, प्रदर्शनी और प्रोफेशनल मीट का आयोजन होगा जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि और पीएचई कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके उपस्थित रहेंगी। दोपहर 3 बजे भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी जिसमें सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। दोपहर 4 बजे नगर पालिका परिसर में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। शाम 4:30 बजे नगर पालिका टाउन हॉल में प्रोफेशनल मीट का आयोजन होगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा शामिल होंगे।







