Digital marketing for news publishers

Home » Latest News » मेहरा समाज महासंघ में महिला शक्ति का उदय, मंडला जिला महिला कार्यकारिणी का गठन, अंगूरी झारिया बनीं जिलाध्यक्ष

मेहरा समाज महासंघ में महिला शक्ति का उदय, मंडला जिला महिला कार्यकारिणी का गठन, अंगूरी झारिया बनीं जिलाध्यक्ष

Trending Photos

मंडला। मेहरा समाज महासंघ के महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला डेहरिया के मार्गदर्शन में मंडला जिला महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महिला कार्यकारिणी को मिली नई जिम्मेदारी
नवगठित कार्यकारिणी में अंगूरी झारिया को जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
उपाध्यक्ष – हेमपुष्पा झारिया, संध्या झारिया और शारदा झारिया
सचिव – अंजलि झारिया, पप्पी झारिया, आकांक्षा झारिया और रागिनी झारिया
कोषाध्यक्ष – संध्या झारिया और रितु झारिया

गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट खेमराज झारिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इंजीनियर एन.के. दास, राष्ट्रीय कार्यकारी उपाध्यक्ष कल्पना नागेश्वर, प्रांतीय संयुक्त सचिव निशा झारिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्यामलता झारिया, मंडला जिला अध्यक्ष बंसत कुमार झारिया सहित संरक्षक एच.पी. झारिया और देवदत्त झारिया की विशेष उपस्थिति रही।

महिला सशक्तिकरण और समाज उत्थान का संकल्प
समारोह को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि नव नियुक्त महिला कार्यकारिणी समाज में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा के प्रसार और समाज के समग्र उत्थान की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगी। उम्मीद जताई गई कि नई टीम के प्रयासों से समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

advertisment

Digital marketing for news publishers
What is the capital city of France?