मंडला की कोतवाली पुलिस ने कटरा क्षेत्र में चल रहे एक बड़े आईपीएल सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया है।
जबलपुर कनेक्शन: पकड़े गए तीनों आरोपी जबलपुर के रहने वाले हैं, जो मंडला में किराए का मकान लेकर सट्टा चला रहे थे।
बड़ी बरामदगी: पुलिस ने मौके से 12 मोबाइल, 1 मुख्य रिसीवर और 5,500 रुपये कैश बरामद किए हैं।
करोड़ों का खेल: ज़ब्त रजिस्टर से करीब 40 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है।
मकान मालिक पर गिरेगी गाज: किराएदार की सूचना पुलिस को न देने के कारण मकान मालिक पर भी कलेक्टर के आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा।
#MandlaPolice #IPLBetting #CrimeNews #MPPolice #ActionAgainstBetting





