मंडला। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वाणी अहलूवालिया ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2026’ की खूबियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें केवल मतदाता नहीं बल्कि देश का भाग्य निर्माता बनाया गया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।





