Digital marketing for news publishers

Home » Latest News » मण्डला में ‘श्रद्धा हत्याकांड’ जैसा खौफनाक मंजर: बड़े भाई ने छोटे भाई के किए 9 टुकड़े, सैप्टिक टैंक में मिला शव।

मण्डला में ‘श्रद्धा हत्याकांड’ जैसा खौफनाक मंजर: बड़े भाई ने छोटे भाई के किए 9 टुकड़े, सैप्टिक टैंक में मिला शव।

Trending Photos

🚨 मण्डला जिला दहला: भाई बना भाई का काल! 🚨

मण्डला जिले के अंजनिया चौकी अंतर्गत करिया गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बड़े भाई घनश्याम साहू ने जलन की आग में अपने ही छोटे भाई आशीष की बेरहमी से हत्या कर दी।

क्रूरता की हदें पार करते हुए हत्यारे ने सोते समय धारदार हथियार से हमला किया और पहचान छिपाने के लिए शव के 9 टुकड़े कर उन्हें घर के ही सैप्टिक टैंक में फेंक दिया। 11 तारीख से लापता युवक की तलाश तब खत्म हुई जब आज टैंक से असहनीय बदबू आने लगी। मौके पर पहुँची पुलिस ने टैंक तुड़वाकर शव के अवशेष बरामद किए हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश और जलन का बताया जा रहा है। हत्यारे ने पूरी प्लानिंग के साथ इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया।

इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है।


#MandlaNews #CrimeNews #BreakingNews #AndolanPath #Anjaniya #MandlaPolice #MadhyaPradesh #MurderMystery #ShockingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

advertisment

Digital marketing for news publishers
What is the capital city of France?