मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। ग्राम पाला सुंदर में किसी निर्दयी ने अपनी नवजात बच्ची को धान के पैरा (पराली) में छिपाकर छोड़ दिया।
ग्रामीणों की सूझबूझ से बच्ची को तुरंत नैनपुर अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जीवन के लिए संघर्ष कर रही उस नन्ही जान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँच चुका है और इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले की तलाश जारी है।
क्या समाज में बेटियों के प्रति सोच आज भी इतनी संकुचित है? इस घटना ने एक बार फिर मानवता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
#MandlaNews #Nainpur #AndolanPath #MadhyaPradesh #HumanityShame #JusticeForInfant #MandlaUpdate #BreakingNews


