
मण्डला। गुरूवार को भाजपा जिला कार्यालय में बिछिया नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 13 में होने जा रहे उप चुनाव को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम,सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, जिला महामंत्री नीरज मरकाम की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया साथ पार्षद के उप चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान जिला महामंत्री उमेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अशोक नानकानी, मंडल अध्यक्ष बिछिया नीरज भट्ट, बिछिया नगर पंचायत अध्यक्ष रजनी मरावी, बिछिया वार्ड क्रमांक 10 पार्षद शशिकांत श्रीवास्तव, बिछिया वार्ड क्रमांक 3 पार्षद अजय गोस्वामी, भाजपा कार्यकर्ता डॉ विजय आनंद मरावी, सांसद प्रतिनिधि चंद्रकांत झारिया, बिछिया मंडल महामंत्री नरेश सार्वे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।








