मण्डला। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार, जिला प्रभारी आशीष दुबे जबलपुर सांसद, मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, कैबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उईके एवं जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में अपनी स्पष्ट एवं बेबाक छवि के लिए पहचाने जाने वाले अधिवक्ता जयदत्त झा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हाल ही में मंडला जिला कार्यकारिणी भाजपा की घोषण की गई है। जिसमें श्री झा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति पर सानंद अग्रवाल, रानू राजपूत सुधीर दुबे, आकाश छत्री, अनुराग चौरसिया, दिनेश चौधरी, सौरव गुप्ता, संजय गुप्ता, मयंक विश्वकर्मा सहित अनेक मित्रों व कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की है।








