ग्वालियर महाराजपुरा: थाना पुलिस ने शहर से दो करोड़ रुपये की ठगी कर भागे दंपती को पकड़ लिया है। दोनों मथुरा में छिपकर रह रहे थे। दो साल से यह फरार चल रहे थे। पकड़े गए दंपत्ति का नाम मनोज शर्मा और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह लोग पहले गाेवर्धन गए थे, इसके बाद मथुरा पहुंचे।
पुलिस को इसकी सूचना मिल रही थी कि धोखाधड़ी में फरार आरोपी मथुरा में देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मथुरा रवाना किया गया। मथुरा पहुंचकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी दो दिन पहले गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर देखे गए हैं निगरानी के बाद पुलिस को सुराग मिला और पुलिस ने पहले महिला आरोपी अनीता शर्मा और फिर उसके पति मनोज शर्मा को दबोच लिया।आरोपी दंपति इतने शातिर थे कि उन्होंने अपना हुलिया बदल लिया था और शहरी जीवन जीने वाले अब देहाती जीवन जी रहे थे, जिससे किसी को उन पर शक ना हो और कोई उनकी जानकारी ना ले सके। शातिर इतने कि हर दो माह में अपना ठिकाना बदल लेते थे, जिससे ज्यादा परिचय ना हो और उनकी जानकारी किसी को ना हो।आरोपी वर्ष 2022 से फरार हैं और पुलिस ग्वालियर के साथ ही भिण्ड में इनके पैतृक निवास की निगरानी कर रही थी, लेकिन उसके बाद वह वहां पर गए ही नहीं। इस मामले में अब सिर्फ मनोज शर्मा की भाभी बेबी शर्मा फरार हैं, जबकि अन्य आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं, अब पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर बेबी की जानकारी जुटा रहे हैं, जिससे उसे भी पकड़ा जा सके।







