बिछिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर चार टोला के पास एक भीषण दुर्घटना हुई। दो बाइकों की सीधी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य घायल का बिछिया अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





