रीवा में जमीन विवाद में दो महिलाओं को जिंदा दफन करने की कोशिश के मामले में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। कलेक्ट्रेट घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया और उन्हें खदेड़ने के लिए उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आंसू गैस भी छोड़ी। इसके बाद भी कांग्रेसियों के नहीं मानने पर हल्का बल प्रयोग भी किया गया।
मुरम कांड का विरोध:
बता दें कि मुरम कांड के विरोध में कांग्रेस रीवा कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकली थी, लेकिन कलेक्ट्रेट पहुंचने के पहले ही उन्हें रोक दिया गया।
गुना में प्रदर्शन:
वहीं गुना में भी कांग्रेस ने हनुमान चौराहे पर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला फूंका। हालांकि, पुलिस ने जलते हुए पुतले पर पानी डालकर उसे बुझाने की भी कोशिश की।
कांग्रेस के प्रदर्शन की मुख्य मांगे:
- मप्र में महिला सुरक्षा
- महंगाई
- बेरोजगारी
- परीक्षा भर्ती घोटाला
- भ्रष्टाचार
जीतू पटवारी नहीं हुए शामिल:
रीवा में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी शामिल होना था, लेकिन अंतिम समय में उनका आना कैंसिल हो गया। प्रदर्शन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी श्रीनिवासन, कांग्रेस महापौर अजय मिश्रा बाबा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, बबिता पांडेय, वरिष्ठ नेता गिरीश सिंह, कविता पांडेय, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी नागौद रश्मि सिंह पटेल, एनएसयूआई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी बैरिकेट्स तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे।
बाइट्स:
- श्री निवास बी बी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस
- विवेक सिंह, एस पी रीवा







